देवभूमि पहुंचने पर द्रौपदी मुर्मू का सीएम धामी ने किया स्वागत, भाजपा नेताओं से की मुलाकात - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राष्ट्रीय

देवभूमि पहुंचने पर द्रौपदी मुर्मू का सीएम धामी ने किया स्वागत, भाजपा नेताओं से की मुलाकात


एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचीं। ‌ यहां पर पुष्कर सिंह धामी ने मुर्मू का स्वागत किया।‌ इसके बाद देहरादून सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा विधायकों, मंत्रियों और सांसदों से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को विजय होने की शुभकामनाएं दी। बता दें कि इसी 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गईं। उन्हें जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर छोड़ने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत तमाम भाजपा के नेता मौजूद रहे।


Related posts

पहाड़ों पर सैर सपाटा और नए साल का जश्न मनाने पहुंचे सैलानियों का बर्फबारी ने किया स्वागत, खिले चेहरे

admin

सीएम केजरीवाल हरिद्वार में आज रोड शुरू कर दिखाएंगे ताकत, कर सकते हैं कोई घोषणा

admin

उत्तराखंड में सात आईएएस के किए गए ट्रांसफर, 3 जिलों के डीएम बदले गए, देखें शासनादेश

admin

Leave a Comment