August 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

SpiceJet Plane उड़ान के साथ ही स्पाइसजेट विमान का टायर अलग हो गया, प्लेन में सवार 75 यात्रियों की थमी रहीं सांसें, बड़ा हादसा होते-होते टला, वीडियो

गुजरात से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट विमान हादसे का शिकार होते-होते बचा। उड़ान के साथ ही विमान का टायर विमान से अलग हो गया। विमान का टायर रनवे पर गिर गया। विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 75 लोग सवार थे। कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट के एक Q400 विमान में एक बड़ा हादसा टल गया। उड़ान भरने के बाद रनवे पर विमान का एक बाहरी पहिया पाया गया, जिससे विमान में खराबी का पता चला। हालांकि, पायलटों ने सूझबूझ से काम लिया और विमान को मुंबई तक की यात्रा जारी रखने का निर्णय लिया।

मुंबई हवाई अड्डे पर विमान को सुरक्षित रूप से उतारा गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सफल लैंडिंग के बाद, विमान अपनी शक्ति से टर्मिनल तक गया और सभी यात्री सुरक्षित रूप से उतर गए। स्पाइसजेट और विमानन अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। स्पाइसजेट ने इस घटना की पुष्टि की है। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा कि 12 सितंबर को, कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी और मुंबई में सुरक्षित रूप से उतरा। सुरक्षित लैंडिंग के बाद, विमान अपने आप टर्मिनल तक गया और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए।

Leave a Comment