Nepal Sushila Karki Oath नेपाल में जारी सियासी उठापटक के बीच प्रधानमंत्री के पद पर बनी सहमति, सुशीला कार्की के नाम पर लगी मुहर, कुछ देर बाद होगा शपथ ग्रहण समारोह - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 5, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

Nepal Sushila Karki Oath नेपाल में जारी सियासी उठापटक के बीच प्रधानमंत्री के पद पर बनी सहमति, सुशीला कार्की के नाम पर लगी मुहर, कुछ देर बाद होगा शपथ ग्रहण समारोह

नेपाल में बीते एक हफ्ते से जारी सियासी उठापटक के बीच सुशीला कार्की को नई सरकार का मुखिया नियुक्त करने पर सहमति बन गई है। प्रतिनिधि सभा (नेपाल की संसद) भंग करने पर सहमति बनने के बाद फैसला लिया गया कि सुशीला कार्की पीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी। शुक्रवार रात 9 बजे पूर्व मुख्य न्यायाधीश कार्की अंतरिम पीएम के तौर पर शपथ ले सकती हैं। वह नेपाल की पहली महिला पीएम होंगी। उनकी पढ़ाई भारत में ही हुई है।

शुक्रवार को पूरे दिन चली गहन चर्चा के बाद संसद भंग करने पर सहमति बनी। संसद का भंग करना जेनरेशन-जेड प्रदर्शनकारियों और कुछ राजनीतिक ताकतों की एक प्रमुख मांग थी। युवा प्रदर्शनकारियों के कड़े तेवर के बाद सदन भंग करने और कार्की की नियुक्ति पर आगे बढ़ने का फैसला लिया गया। इससे कार्की को अंतरिम पीएम बनाने का रास्ता साफ हो गया। नेपाल के राष्ट्रपति ने शुक्रवार शाम को कहा कि वह सदन भंग करने और सुशीला कार्की को तुरंत शपथ दिलाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके ऐलान के बाद शीतल निवास में प्रतिनिधि सभा को भंग करने सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री नियुक्त करने की तैयारी चल रही है। ज्यादातर पक्षों के उनके नाम पर सहमत होने की बात सामने आई है।

Related posts

गाने पर थिरकीं : पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा डिप्टी सीएम की धर्मपत्नी ने किया “धमाकेदार डांस”, चुनौती देते हुए कहा- “मेरा जैसे स्टेप्स करके कोई दिखाए”, देखें वीडियो

admin

Kanpur VIDEO देर रात तक अफसरों का मनोरंजन : कानपुर देहात में मां-बेटी की जिंदा जलकर हुई मौत से कुछ घंटे पहले मंच पर जमकर ठुमके लगाती रहीं डीएम तो एसपी “बदन पर सितारे लपेटे हुए” गाकर महोत्सव में बांधते रहे समां, देखें वीडियो

admin

दिल्ली में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर मामले में पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट, 100 पर एफआईआर दर्ज

admin

Leave a Comment