WhatsApp server start : सोशल मीडिया पर ठप रही रफ्तार: डेढ़ घंटे तक व्हाट्सएप ने नहीं किया काम, सर्वर डाउन होने से देशवासी परेशान रहे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 17, 2026
Daily Lok Manch
Recent tech राष्ट्रीय

WhatsApp server start : सोशल मीडिया पर ठप रही रफ्तार: डेढ़ घंटे तक व्हाट्सएप ने नहीं किया काम, सर्वर डाउन होने से देशवासी परेशान रहे


आज दोपहर करीब डेढ़ घंटे के लिए जैसे भारत की रफ्तार ही रुक गई हो। सोशल साइट व्हाट्सएप की सर्विस अचानक ठप होने की वजह से देश भर में यूजर परेशान रहे। दीपावली के दूसरे दिन अचानक व्हाट्सएप ठप होने की वजह से लोग महत्वपूर्ण मैसेज का आदान प्रदान नहीं कर पाए। यह समस्या आज दोपहर 12:30 शुरू हुई जो करीब 2:00 बजे तक जारी रही। यानी डेढ़ घंटे तक व्हाट्सएप पूरी तरह से ठप रहा। भारत के अलावा दुनिया के तमाम देशों में भी व्हाट्सएप की सर्विस डाउन रही। ‌ वेबसाइट ट्रैकर डाउन डिटेक्टर के मुताबिक तीस हजार लोगों ने इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। वॉट्सऐप के काम न करने की खबर ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही है। दुनियाभर में वॉट्सऐप के 2 अरब से ज्यादा एक्टिव मंथली यूजर्स हैं। वॉट्सऐप बंद होने की खबर दोपहर करीब 12.30 बजे सामने आई। आउटेज ट्रैकिंग कंपनी डाउन डिटेक्टर पर 67% लोगों ने मैसेज सेंड करने में परेशानी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सर्विस बंद रहने के एक घंटे बाद वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा के स्पोक्सपर्सन ने कहा- हमें जानकारी मिली है कि कुछ लोगों को मैसेज भेजने में परेशानी हो रही है। हम वॉट्सऐप सर्विस को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने इस समस्या की वजह नहीं बताई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म 4 अक्टूबर, 2021 को करीब 6 घंटे तक पूरी दुनिया में बंद रहे थे, जिसके चलते अरबों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। दुनियाभर में फेसबुक के 2.85 अरब मंथली एक्टिव यूजर हैं। वहीं वॉट्सऐप के 2 अरब और इंस्टाग्राम के 1.38 अरब यूजर हैं।

Related posts

पाचन के साथ रीढ़ की हड्डी को भी मजबूत रखता है ‘वक्रासन’

admin

New year first day : नए साल के पहले दिन देशवासियों ने पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे, वैष्णो देवी, जगन्नाथ और सिद्धिविनायक समेत तमाम मंदिरों में दर्शन करने के लिए लगी रही भीड

admin

First Corona Guidelines release 2022 : देश में कोरोना को लेकर केंद्र ने पहली गाइडलाइन जारी की, उत्तराखंड में भी एडवाइजरी जारी, यूपी में पुलिस कर्मियों के लिए मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, हिमाचल में प्रिकॉश्नरी डोज का लगेगा फ्री कैंप

admin

Leave a Comment