विधानसभा टिकट को लेकर प्रतापगढ़ में मंच पर ही सपा नेता आपस में भिड़े - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

विधानसभा टिकट को लेकर प्रतापगढ़ में मंच पर ही सपा नेता आपस में भिड़े




उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में टिकट बंटवारे को पार्टी के नेता आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान कई नेताओं को जान बचाने के लिए स्टेज से ही कूदना पड़ा। शुक्रवार को रानीगंज विधानसभा के मिर्जापुर चौराही गांव में सपा का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। सपा के पूर्व मंत्री आर के चौधरी जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। लेकिन वहां पर पूर्व मंत्री शिवाकान्त ओझा और पूर्व विधायक श्याद अली के समर्थक आपस मे भिड़ लिए। ये पूरा विवाद रानीगंज विधानसभा से टिकट को लेकर रहा। बता दें कि ब्रजेश यादव लगातार मांग कर रहे थे कि उन्हें सपा की तरफ से टिकट दे दिया जाए। लेकिन उनकी ये मांग तो पूरी नहीं हुई, इसके बजाय शिवाकांत ओझा के समर्थकों ने मंच पर ही उन्हें और उनके दूसरे साथियों को पीट दिया।घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। पुलिस ने पूर्व विधायक श्याद अली के नाम की लाइसेंसी रिवॉल्वर उनके भतीजे के पास से जब्त कर ली। घटना के बाद श्याद अली गुट के लोगों ने रानीगंज थाने का घेराव करते हुए तहरीर दी। सपा नेता बृजेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा, उनके बेटे पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूर्णांशू ओझा और पप्पू मिश्रा समेत 53 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Related posts

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक, संगठन में नए पदाधिकारियों को सर्वसम्मत से किया गया चयनित, एकजुट होकर एक दूसरे की मदद को आगे आएं : राजेंद्र नाथ त्रिपाठी

admin

अब सपा के एमएलसी के घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स विभाग ने शुरू की छापेमारी, फिर सियासत गर्म

admin

यूपी के इस जिले के रहने वाले रिंकू सिंह ने डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के मैदान में की एंट्री, जानें कौन है भारतीय मूल ये पहलवान

admin

Leave a Comment