बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर की गई गोलीबारी, पुलिस ने शुरू की जांच - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 9, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर की गई गोलीबारी, पुलिस ने शुरू की जांच

मुंबई के पश्चिमी उपनगर जुहू में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। अधिकारियों के अनुसार यह घटना रविवार तड़के हुई। घटना के बाद इमारत के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।अधिकारी ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इमारत पर गोलियां चलाईं। मामले की जांच के लिए स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा की टीमें काम कर रही हैं। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि घटना के समय रोहित शेट्टी अपने घर पर मौजूद थे या नहीं।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इमारत पर चार गोलियां चलाई गईं। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।घटना की सूचना मिलते ही जुहू पुलिस और अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Related posts

BSNL logo slogan change : 24 साल बाद टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने बदला अपना क्लेवर

admin

फिल्म काली पोस्टर विवाद के बीच पीएम मोदी ने दी पहली प्रतिक्रिया

admin

Vikram gokhle Death : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले ने दुनिया को कहा अलविदा, कई हिंदी फिल्मों में निभाई शानदार भूमिका

admin

Leave a Comment