BSNL logo slogan change : 24 साल बाद टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने बदला अपना क्लेवर
May 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent tech राष्ट्रीय

BSNL logo slogan change : 24 साल बाद टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने बदला अपना क्लेवर

 

24 साल बाद भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनल ने बुधवार 23 अक्टूबर को नए रूप में अपने आप को लॉन्च किया। आप बीएसएनल ग्राहकों को नए लोगो और स्लोगन के साथ दिखाई देगी। देश की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने प्राइवेट कंपनियों से मुकाबला करने के लिए कमर कली है। 

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) एक नई शुरुआत करने जा रहा है। अपनी इस नई शुरूआत में BSNL ने अपना नया लोगों लॉन्च किया है। BSNL ने 24 साल के बाद अपना लोगो बदल दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने लोगों के कलर कॉम्बिनेशन में बड़ा बदलाव किया है। साथ में अपना स्लोगन “कनेक्टिंग इंडिया” भी बदल दिया है। इसी कदम के साथ साथ BSNL ने 7 नई सर्विस भी लॉन्च की है। आपको बता दें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL जल्द ही अपनी 4G सर्विस भी पूरे देश में लॉन्च करने वाला है और 5G सर्विस पर भी BSNL तेजी से काम कर रहा है। आज दिल्ली में हुए एक इवेंट में BSNL ने अपना नया लोगो और स्लोगन लॉन्च किया। साथ में 7 नई सर्विस भी लॉन्च की।

 

BSNL का नया लोगो और स्लोगन

 

पूरे 24 साल के बाद BSNL ने अपने लोगो को बदल दिया है। BSNL के पहले लोगो में नीले और लाल रंग के ऐरो थे। नए लोगो में इन ऐरो को सफेद और हरा रंग का कर दिया गया है। वहीं गोले का रंग बदलकर ओरेंज कर दिया है। साथ ही गोले के अंदर आपको भारत के नक्शा भी देखने को मिलेगा। BSNL का पहला स्लोगन “Connecting India” था, जिसे अब बदलकर “Connecting Bharat” कर दिया गया है। BSNL ने नए लोगो और स्लोगन के साथ 7 नई सर्विस को भी लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इन्हीं 7 सर्विस के बारे में।

Related posts

अंकिता भंडारी के नाम पर रखा गया पौड़ी का सरकारी नर्सिंग कॉलेज, सीएम धामी ने दिए निर्देश

admin

VIDEO (PM Modi Bihar Visit) सीएम का पीएम के लिए सम्मान : सार्वजनिक मंच पर नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के छुए पैर, सभा में मौजूद लोगों ने बजाई तालियां, देखें वीडियो 

admin

Uttarakhand: उत्तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों की फंडिंग की जांच होगी, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

admin

Leave a Comment