बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर की गई गोलीबारी, पुलिस ने शुरू की जांच - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर की गई गोलीबारी, पुलिस ने शुरू की जांच

मुंबई के पश्चिमी उपनगर जुहू में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। अधिकारियों के अनुसार यह घटना रविवार तड़के हुई। घटना के बाद इमारत के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।अधिकारी ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इमारत पर गोलियां चलाईं। मामले की जांच के लिए स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा की टीमें काम कर रही हैं। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि घटना के समय रोहित शेट्टी अपने घर पर मौजूद थे या नहीं।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इमारत पर चार गोलियां चलाई गईं। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।घटना की सूचना मिलते ही जुहू पुलिस और अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Related posts

Black Protest : काले लिबास में विपक्ष : काली पोशाक पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए कहा- प्रधानमंत्री सदन में आकर जवाब दो, पीएम मोदी राजस्थान और गुजरात के दौरे पर 

admin

नया वेरिएंट : इस कंपनी ने 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 10 हजार रुपए से कम बजट में 5G फोन किया लॉन्च

admin

Uttarakhand गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, आज से चार धाम यात्रा भी शुरू, सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना, चार दिनों में श्री केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुलेंगे

admin

Leave a Comment