Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राजनीतिक

मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव के बीजेपी में जाने की चर्चा पर शिवपाल यादव ने दी नसीहत


समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच चाचा शिवपाल यादव ने नसीहत दी है। ‌सोमवार को शिवपाल ने कहा की अपर्णा को पहले पार्टी के लिए काम करना चाहिए। इसके बाद किसी तरह की उम्मीद करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी में ही रहना चाहिए। बता दे कि अपर्णा यादव  साल 2017 में लखनऊ के कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी थीं लेकिन उन्हें रीता बहुगुणा जोशी ने हरा दिया था। अपर्णा यादव मुलायम सिंह के दूसरे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। 

Leave a Comment