September 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

चुनाव से पहले कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में हुईं शामिल

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की सियासत में जबरदस्त उथल-पुथल बची हुई है। अभी तक भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की एक सूची जारी नहीं की है लेकिन सियासत नए मोड़ पर आ खड़ी हुई है। भाजपा से बर्खास्त किए जाने के बाद कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चुनाव से पहले भाजपा महिला वोटरों को रिझाने के लिए गांव चला। ‌कांग्रेस की महिला अध्यक्ष सविता आर्य भाजपा में शामिल हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरिता आर्या को भाजपा में ज्वाइन कराया। बता दें सरिता आर्या कांग्रेस से महिलाओं को कम भागीदारी मिलने पर नाराज थी। 

Leave a Comment