Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 6, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

पंजाब विधानसभा चुनाव आगे बढ़ाए गए, यह रही वजह

पंजाब में एक चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव अब आगे की तारीख के लिए टाल दिए गए हैं। बता दें कि यह चुनाव 14 फरवरी को होने थे। आज निर्वाचन आयोग ने बैठक कर नई तारीख का एलान किया।पंजाब में विधान सभा चुनाव अब 14 फरवरी के बजाए अब 20 फरवरी को होगा।‌ बताते हैं कि कांग्रेस के साथ अकाली दल और भाजपा भी चुनाव को आगे बढ़ाने की मांग कर रही थी। ‌ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव आयोग  को चिट्टी लिखकर सुझाव दिया कि 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के दिन गुरु रविदास जयंती है। इसलिए चुनाव को कम से कम छह दिनों के लिए टाल दिया जाना चाहिए। अब निर्वाचन आयोग में पंजाब विधानसभा चुनाव की 20 फरवरी तारीख तय कर दी है।

Leave a Comment