Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने गांव में काफल पार्टी का किया आयोजन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने गांव में काफल पार्टी का किया आयोजन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरुवार को अपने पैतृक गांव मोहनरी में काफल पार्टी का आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने शिरकत कर पहाड़ी फल काफल का पिसी नूण के साथ जमकर स्वाद लिया। हरीश रावत की इस काफल पार्टी में उनके करीबी माने जाने वाले पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक दो क्विंटल काफल लेकर पहुंचे तो वहीं उनके साथ पहुंची महिला टीम ने सभी लोगों को काफल के साथ पिसा हुआ पहाड़ी नमक बांटा। काफल पार्टी को सफल बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिट्टू कर्नाटक की सराहना की। बता दें कि हरीश रावत कभी आम तो कभी रायता पार्टी करते दिखे जाते हैं। कभी भुट्टा खाते तो कभी गेठी का स्वाद लेते नजर आते हैं।

Leave a Comment