Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड मनोरंजन

Uttarakhand Akshay Kumar : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अनन्या पांडे अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे उत्तराखंड की वादियों में

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अनन्या पांडे अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे उत्तराखंड की वादियों में

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिल्म अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में देवभूमि पहुंचे हैं। गुरुवार को देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर अक्षय कुमार और अभिनेत्री अनन्या पांडे का प्रशंसकों ने स्वागत किया। ‌ बता दें कि अक्षय कुमार पिछले साल भी अपनी फिल्म कठपुतली की अधिकांश शूटिंग मसूरी देहरादून और आसपास क्षेत्रों में की थी। ‌ उस दौरान अक्षय कुमार ने कहा था कि वह जल्द ही उत्तराखंड आएंगे। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार उत्तराखंड के मसूरी और नैनीताल सहित अन्य हिल स्टेशनों पर लगभग 10 से 12 दिन शूटिंग करेंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म में उनकी हीरोइन अनन्या पांडे भी देहरादून पहुंच गई हैं। शुक्रवार से फिल्म की शूटिंग मसूरी के किसी हिडन लोकेशन पर फिल्माए जाएगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का ज्यादातर हिस्सा उत्तराखंड में ही फिल्माया जाना है।

Leave a Comment