सतीशन आज केरल में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेता होंगे शामिल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 18, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

सतीशन आज केरल में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेता होंगे शामिल

केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने 140 में से 102 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वी.डी. सतीशन सोमवार (18 मई) को सुबह 10 बजे तिरुअनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में अपने मंत्रिमंडल के साथ पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

इस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा सदस्य राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा, कांग्रेस शासित राज्यों (कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश) के मुख्यमंत्री भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे, जबकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को भी आमंत्रित किया गया है।

नए मंत्रिमंडल में 21 लोग सदस्य होंगे शामिल
21 सदस्यीय ‘पूर्ण कैबिनेट’ में क्षेत्रीय व गठबंधन संतुलन मुख्यमंत्री-मनोनीत वी.डी. सतीशन ने रविवार को राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात कर अपने सहयोगियों की अंतिम सूची सौंप दी। इस नए मंत्रिमंडल में सतीशन सहित कुल 21 सदस्य शामिल होंगे, जिसमें अनुभवी नेताओं और युवा चेहरों का बेहतरीन संतुलन बनाया गया है।

गठबंधन के समझौतों को ध्यान में रखते हुए इस कैबिनेट में दो महिलाओं और अनुसूचित जाति समुदाय के दो सदस्यों सहित 14 नवनिर्वाचित सदस्यों को भी जगह दी गई है। गठबंधन की प्रमुख सहयोगी पार्टी ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ (आइयूएमएल) को पांच कैबिनेट सीटें मिली हैं।

Related posts

गोवा में क्यों बोले सीएम केजरीवाल, पीएम मोदी ने हमारी पार्टी को ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया

admin

5G Phone Launched in India सबसे सस्ता : कम बजट में 5G मोबाइल लॉन्च, 7000 एमएच बैटरी वाले फोन में स्नैपड्रेगन प्रोसेसर भी शामिल

admin

Income Tax डिजिटल संपत्ति और वैश्विक आय पर नया कर नियम

admin

Leave a Comment