लखनऊ में समाजवादी पार्टी का लगाया गया "पोस्टर" यूपी के सियासी गलियारों में बना चर्चा में - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक राष्ट्रीय

लखनऊ में समाजवादी पार्टी का लगाया गया “पोस्टर” यूपी के सियासी गलियारों में बना चर्चा में


एक दिन पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग पर एक पोस्टर ने आने-जाने वाले लोगों का ध्यान खींचा। ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगाई गई है। इस सियासी पोस्टर के माध्यम से समाजवादी पार्टी साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह संदेश देने की कोशिश कर रही है, जेडीयू और समाजवादी पार्टी साथ में मिलकर चुनाव लड़ेंगे। पोस्टर में नीतीश कुमार और अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ लिखा है- ‘यूपी+बिहार= गयी मोदी सरकार। इस पोस्टर सपा नेता आईपी सिंह ने लगवाया है। आईपी सिंह ने मीडिया से कहा कि यूपी और बिहार देश की सियासत की दशा-दिशा तय करने वाले राज्य हैं। ये दोनों बड़ी आबादी वाले राज्य हैं। साथ ही राजनीतिक रूप से जागरूकता भी यहां है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने अब मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निश्चित ही यह अपने मकसद में सफल रहेगा। सपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह का अभियान चलाया जाएगा। सपा के लगाए गए इस पोस्टर को लेकर अभी तक भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related posts

जांबाजी को नमन, देश की सुरक्षा के लिए हमेशा सीना तान कर खड़े रहे बिपिन रावत

admin

यात्रियों के लिए खुशखबरी : कल से यूपी के ट्रैक पर दौड़ेगी ‘डबल डेकर ट्रेन’, इस रूट पर चलेगी

admin

Sabarmati Express Train Derail : कानपुर में रेल हादसा, साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे, मौके से मिला ये बड़ा सबूत, रेल मंत्री के बयान से अटकलें तेज

admin

Leave a Comment