लखनऊ में समाजवादी पार्टी का लगाया गया "पोस्टर" यूपी के सियासी गलियारों में बना चर्चा में - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 27, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक राष्ट्रीय

लखनऊ में समाजवादी पार्टी का लगाया गया “पोस्टर” यूपी के सियासी गलियारों में बना चर्चा में


एक दिन पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग पर एक पोस्टर ने आने-जाने वाले लोगों का ध्यान खींचा। ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगाई गई है। इस सियासी पोस्टर के माध्यम से समाजवादी पार्टी साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह संदेश देने की कोशिश कर रही है, जेडीयू और समाजवादी पार्टी साथ में मिलकर चुनाव लड़ेंगे। पोस्टर में नीतीश कुमार और अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ लिखा है- ‘यूपी+बिहार= गयी मोदी सरकार। इस पोस्टर सपा नेता आईपी सिंह ने लगवाया है। आईपी सिंह ने मीडिया से कहा कि यूपी और बिहार देश की सियासत की दशा-दिशा तय करने वाले राज्य हैं। ये दोनों बड़ी आबादी वाले राज्य हैं। साथ ही राजनीतिक रूप से जागरूकता भी यहां है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने अब मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निश्चित ही यह अपने मकसद में सफल रहेगा। सपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह का अभियान चलाया जाएगा। सपा के लगाए गए इस पोस्टर को लेकर अभी तक भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related posts

BJP Loksabha Election Manifesto 27 Members Committee : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने घोषणा पत्र समिति का किया एलान, पार्टी के इन नेताओं को दी गई जिम्मेदारी

admin

Monsoon Session : केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई, कल से शुरू होगा मानसून सत्र, इस बार भी संसद में कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित होंगे

admin

Himachal Pradesh assembly election AAP : हिमाचल विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 10 और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देखें किसको कहां से मिला टिकट

admin

Leave a Comment