आरएसएमएसएसबी ने एक हजार से अधिक विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 12, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

आरएसएमएसएसबी ने एक हजार से अधिक विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती 

इंजीनियरिंग क्षेत्र में रोजगार तलाश रहे युवाओं के लिए राजस्थान में एक हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं। इस भर्ती काराजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी 2022 से शुरू होगी। वहीं, अभ्यर्थी 19 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरएसएमएसएसबी की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से  1092 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें पीडब्ल्यूडी के लिए जूनियर इंजीनियर सिविल में कुल 488 सीटें तय की गई है। इसके अलावा पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में 368 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं सेल्फ गवर्नेंस यूनिट में 236 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं अभ्यर्थीऑफिशियल वेबसाइट पर इस वैकेंसी की अधिक जानकारी ले सकते हैं। 

Related posts

IIT Mandi Ragging : आईआईटी मंडी में जूनियरों की रैगिंग करने पर सीनियर्स पर कड़ा एक्शन, 10 छात्रों को 6 माह के लिए किया निलंबित, 72 पर लगाया गया जुर्माना

admin

एनटीपीसी ने निकाली कई पदों के लिए वैकेंसी, जारी किया विज्ञापन

admin

यूपीटीईटी का रिजल्ट घोषित होने के बाद भी लाखों परीक्षार्थी इस वजह से हैं परेशान

admin

Leave a Comment