September 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में बसपा ने पहले चरण चुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों के नाम तय किए, मायावती ने जारी की एक और सूची

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने बुधवार रात एक और सूची जारी की है। आज मायावती ने 12 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इसी के साथ बसपा ने पहले चरण के सभी उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। 15 जनवरी को पहले चरण के लिए पार्टी ने 58 में से 53 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। आज बसपा की 12 उम्मीदवारों की जारी की गई पहली लिस्ट में शामिल सात कैंडिडेट को बदला गया है और 5 सीटों पर  उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

Leave a Comment