August 23, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

BREAKING Big Relief LPG gas cylinder price Slashed : उपभोक्ताओं को मिली राहत : एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती, नई कीमतें आज से लागू


ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (Commercial LPG) की कीमतों के मोर्चे पर बड़ी राहत दी है. कंपनियों ने एक मई से कमर्शियल रसोई सिलेंडर की कीमतों में 171.50 रुपये की कटौती की है. आज से देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपये हो गई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।



इससे पहले एक अप्रैल को भी कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कटौती की थी. इस तरह देखें, तो दो महीने में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर 263 रुपये सस्ता हुआ है. हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस की नई कीमतें तय करती हैं।

Leave a Comment