LPG संकट से राहत: घबड़ाहट में बुकिंग ना करें, दो दिन में घर पहुंचेगा सिलेंडर, सरकार ने किया क्लियर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 2, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

LPG संकट से राहत: घबड़ाहट में बुकिंग ना करें, दो दिन में घर पहुंचेगा सिलेंडर, सरकार ने किया क्लियर

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और खाड़ी क्षेत्र में समुद्री मार्गों पर बढ़ते जोखिम का असर गहरा होता जा रहा है। सरकार की तरफ से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि भारत में रसोई गैस समेत किसी भी पेट्रोलियम उत्पादों की कमी नहीं होने जा रही, लेकिन देश के कई हिस्सों में एलपीजी एजेंसियों के सामने ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। LPG को लेकर राहत की खबर
पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि देश की कुछ रिफाइनरियां अपनी क्षमता से ज्यादा उत्पादन कर रही हैं और एलपीजी उत्पादन तो पिछले कुछ दिनों में 25 प्रतिशत तक बढ़ गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मीडिया के जरिए आम जनता से आग्रह किया है कि वो घबड़ाहट में बुकिंग ना करें और ना ही जरूरत से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर घर में जमा करने की कोशिश करें। एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिनों के अंतराल पर बुकिंग कराया जा रहा है और बुकिंग के दो से तीन दिनों के बीच सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Related posts

World Bank Indian Origin Ajay Banga New President : भारतीय मूल के अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष होंगे, जानिए कौन है बंगा

admin

Kuno national Park Chitah Tejas Dies : मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, मॉनिटरिंग टीम को घायल अवस्था में मिला था, इलाज के दौरान तोड़ा दम, अब तक 4 चीतों की हो चुकी है मौत

admin

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पीएम मोदी और अमित शाह और नड्डा ने जनसभा में हैदराबाद को दिया नया नाम, बढ़ी हलचल

admin

Leave a Comment