LPG संकट से राहत: घबड़ाहट में बुकिंग ना करें, दो दिन में घर पहुंचेगा सिलेंडर, सरकार ने किया क्लियर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

LPG संकट से राहत: घबड़ाहट में बुकिंग ना करें, दो दिन में घर पहुंचेगा सिलेंडर, सरकार ने किया क्लियर

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और खाड़ी क्षेत्र में समुद्री मार्गों पर बढ़ते जोखिम का असर गहरा होता जा रहा है। सरकार की तरफ से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि भारत में रसोई गैस समेत किसी भी पेट्रोलियम उत्पादों की कमी नहीं होने जा रही, लेकिन देश के कई हिस्सों में एलपीजी एजेंसियों के सामने ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। LPG को लेकर राहत की खबर
पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि देश की कुछ रिफाइनरियां अपनी क्षमता से ज्यादा उत्पादन कर रही हैं और एलपीजी उत्पादन तो पिछले कुछ दिनों में 25 प्रतिशत तक बढ़ गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मीडिया के जरिए आम जनता से आग्रह किया है कि वो घबड़ाहट में बुकिंग ना करें और ना ही जरूरत से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर घर में जमा करने की कोशिश करें। एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिनों के अंतराल पर बुकिंग कराया जा रहा है और बुकिंग के दो से तीन दिनों के बीच सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Related posts

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद आंदोलन कर रहे तीनों पहलवान साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट नौकरी पर लौटे

admin

WPL Auction 2023 रचा इतिहास : महिला क्रिकेट खिलाड़ी हुई मालामाल, विमेंस प्रीमियर लीग में स्मृति मंधाना ने बनाया कीर्तिमान, लाखों-करोड़ों में लगी बोली, जानिए कौन सी खिलाड़ी कितने में बिकीं

admin

Karnataka assembly election BJP manifesto release : भाजपा ने कर्नाटक में जारी किया “मेनिफेस्टो”, जनता से किए कई बड़े-बड़े वायदे

admin

Leave a Comment