Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 12, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश

VIDEO : राजशाही अंदाज : थानेदार के ट्रांसफर होने पर दी गई “भौकाली विदाई,” पुलिसकर्मियों ने महंगी गाड़ी में बैठाकर शहर के लगाए चक्कर, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

आज बात करेंगे विदाई समारोह की। यह विदाई समारोह किसी भी सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के लिए बहुत ही भावुक भरा दिन रहता है। ‌ विदाई समारोह दो प्रकार के होते हैं। एक वह जब अधिकारी या कर्मचारी अपनी सर्विस से रिटायरमेंट होते हैं, दूसरा जब उनका स्थानांतरण किया जाता है तब भी उन्हें विदाई दी जाती है। ‌लेकिन यूपी के एक थानेदार की ट्रांसफर होने के बाद ऐसी विदाई दी गई जो पूरे जनपद में चर्चा में बनी हुई है। ‌ट्रांसफर होने के बाद ऐसी विदाई डीएम, कमिश्नर, एसपी, एसएसपी, डीआईजी, आईजी समेत तमाम अधिकारियों की भी नहीं हुई होगी। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में औरंगाबाद थाने के थानेदार राजपाल सिंह तोमर की। राजपाल सिंह तोमर का पिछले दिनों ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए गए थे। औरंगाबाद थाने में साथी पुलिस कर्मचारियों ने राजपाल सिंह तोमर की विदाई भौकाली तरीके से की । ऐसी विदाई पुलिस अफसरों के अधिकारियों की भी नहीं की जाती है। ‌

यूपी के बुलंदशहर के औरंगाबाद थानेदार राजपाल सिंह तोमर के तबादला होने के बाद राजशाही विदाई





राजपाल सिंह तोमर के ट्रांसफर होने के बाद उन्हें महंगी और हाईटेक गाड़ी में बैठाकर पूरे शहर में चक्कर लगाया गया। उनके पीछे कई गाड़ियों का काफिला भी चल रहा था। इसके साथ थानेदार राजपाल सिंह तोमर के गले में फूलों की माला भी डाली गई। रास्ते में कई लोग उन्हें हाथ मिलाकर शुभकामनाएं भी देते दिखाई दिए। औरंगाबाद थानेदार तोमर का यह विदाई समारोह सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर तमाम प्रकार की प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। कोई कह रहा है थानेदार जी खाकी के बाद खादी पहनेंगे। वहीं कई यूजर ने इसे जलवेदार विदाई बताया।

Leave a Comment