Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 7, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय अपराध राष्ट्रीय

Sidhu Moose wala murder case : पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ अमेरिका के कैलिफोर्निया से गिरफ्तार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया से हिरासत में लिया गया है। भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से यह जानकारी मिली है। हालांकि अभी कैलिफोर्निया की ओर से इसे लेकर भारत सरकार को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 29 मई को हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को बताया गया था। गोल्डी बराड़ को मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमांडइ माना जाता है। पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला कांड में सारे निर्देश कनाडा में बैठा गोल्डी ही दे रहा था। हत्या के ठीक बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कथित तौर पर हमले की जिम्मेदारी भी ली थी। बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर रखा था। बताया जाता है कि पंजाब में अपना उगाही रैकेट चलाने के बाद वह कनाडा से ही राज्य में अपना हिट स्कवॉड और बिजनेस चलाता है।

Leave a Comment