September 2, 2026
Daily Lok Manch
Recent शिक्षा और रोज़गार

ICSE, ISC EXAM DATE SHEET RELEASE सीआईएससीई ने बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का किया एलान, जारी किया शेड्यूल

सीआईएससीई (CISCE) ने दसवीं और बारहवीं यानी आईएससी (ISC) और आईसीएसई (ICSE) परीक्षा 2023 की तारीखें घोषित कर दी हैं। वे कैंडिडेट्स जो इस साल के सीआईएससीई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दे रहे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक आईसीएसई यानी दसवीं और आईएससी यानी बारहवीं के एनुअल एग्जाम 27 फरवरी और 13 फरवरी 2023 से शुरू होंगे। दसवीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 29 मार्च 2023 के बीच आयोजित होंगी। वहीं बारहवीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 31 मार्च 2023 के बीच आयोजित करायी जाएंगी। बोर्ड के बाद अब स्कूलों में भी परीक्षा तारीखें घोषित कर दी जाएंगी।

Leave a Comment