August 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राष्ट्रीय

हाईकमान ने भाजपा के कई कद्दावर नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस से आए तीन नेताओं को भी मिले बड़े पद, देखें लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी में आज कई बड़े कद्दावर नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ‌ वहीं कांग्रेस से आए तीन नेताओं को भी आज भाजपा ने अपनी टीम में शामिल किया है। ‌ शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की संस्तुति पर अरुण सिंह ने इन नेताओं की नई नियुक्ति का पत्र भी जारी कर दिया है। बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ के अलावा उत्तर प्रदेश से योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों की सूची में उत्तराखंड से मदन कौशिक, छत्तीसगढ़ से विष्णु देव साय, पंजाब से एस राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, पंजाब से ही मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को भी इसमें शामिल किया गया है।

BJP High kamaan,national executive committee,Member,former CM,captain amrinder Singh,Sunil jakhan,UP,cabinet minister,swatantra Dev Singh,big responsibility,Invited National Working Committee,Uttarakhand,Madan koshik,




यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह नियुक्ति भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से की गई है। गांधी परिवार के खिलाफ तीखी टिप्पणी के साथ कांग्रेस से बाहर निकलने के तीन महीने बाद जयवीर शेरगिल को शुक्रवार को बीजेपी ने अपना प्रवक्ता नियुक्त कर दिया। पिछले दिनों यह तीनों कांग्रेस से दूरी बनाने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। पंजाब में मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी बना ली थी। कुछ दिन पहले ही उनकी पार्टी का विलय भाजपा में हुआ था। सुनील जाखड़ ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था।

Leave a Comment