Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 18, 2026
Daily Lok Manch
मौसम हिमाचल

हिमाचल में बारिश का कहर : चंबा में घरों में घुसा मलबा, कई वाहन दबे, भारी नुकसान, छह दिन तक तेज बारिश का अलर्ट, वीडियो



हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में हालात बिगड़ गए। सरोल मोहल्ले में भूस्खलन के चलते मलबा घरों में घुस गया, जिससे कई मकानों की पहली मंजिल दब गई। वहीं कई वाहन भी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। शिमला समेत प्रदेश के कई हिस्सों में रात से लगातार तेज बारिश जारी है।


मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज सिरमौर और बिलासपुर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि शिमला, मंडी और सोलन में यलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में फ्लैश फ्लड का खतरा जताते हुए लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

Photo’s



29 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं 30 जुलाई को भी हिमालयी राज्यों समेत कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, गोवा और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश जारी रहने का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Comment