भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तवांग में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प पर कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 6, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तवांग में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प पर कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना


कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार 16 दिसंबर को 100 दिन पूरे हो गए हैं। करीब 12 दिनों से यह यात्रा राजस्थान में चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सैनिकों और भारतीय सैनिकों के साथ हुई झड़प पर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने चीन से हुई झड़प को लेकर कहा, चीन ने भारत की 2 हजार किलोमीटर स्क्वायर जमीन छीन ली। अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को पीट रहे हैं। हमारे 20 सैनिक शहीद हो गए। देश देख रहा है। यह मत सोचिए कि कोई नहीं देख रहा है। चीन से जो थ्रेट है, उसे सरकार छिपाने की कोशिश कर रही है। उनकी अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख की तरफ तैयारी चल रही है। यह घुसपेठ की नहीं युद्ध की तैयारी है। हिंदुस्तान की सरकार इवेंट बेस काम करती है, लेकिन रणनीतिक तौर पर काम नहीं कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि चीन का खतरा साफ है। सरकार नजरंदाज कर रही है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा। हिंदुस्तान की सरकार सोई हुई है और सुनना नहीं चाहती। चीन के हथियारों से साफ है कि चीन लड़ाई की तैयारी में है। हमें सावधान रहना चाहिए। राहुल गांधी ने आगे कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर बोलते रहते हैं, लेकिन उन्हें अपनी समझ गहरी करनी चाहिए है।

Related posts

19 जून, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

Tripura Election Voting : त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटों के लिए मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 50.40% वोटिंग हुई

admin

पीएम मोदी ने वाराणसी में दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

admin

Leave a Comment