Rahul Gandhi big statement Rajeathan Madhya Pradesh and Chhattisgarh Election राहुल गांधी ने कहा- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जीतेंगे, राजस्थान में मुकाबला करीबी होगा लेकिन सरकार कांग्रेस की ही बनेगी - Daily Lok Manch
March 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Rahul Gandhi big statement Rajeathan Madhya Pradesh and Chhattisgarh Election राहुल गांधी ने कहा- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जीतेंगे, राजस्थान में मुकाबला करीबी होगा लेकिन सरकार कांग्रेस की ही बनेगी

राजस्थान की राजधानी जयपुर से लौटने के बाद राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली में एक मीडिया हाउस इवेंट के साथ बातचीत करते हुए कहा कि इस साल के आखिरी में होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीत रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना जीत सकते हैं। राजस्थान में मुकाबला करीबी हो सकता है, लेकिन उन्हें यकीन है जीत कांग्रेस की ही होगी। राहुल गांधी रविवार को दिल्ली में एक मीडिया हाउस इवेंट में मौजूद थे, वहीं उन्होंने ये बात कही।गौरतलब है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में 2023 में ही विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। मध्यप्रदेश में BJP, तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति और मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है।

Related posts

Shani jayanti 2023

admin

सुलुर के लोगों ने जनरल रावत के पार्थिव शरीर पर बरसाए फूल और भारत माता की जय के नारे लगाकर दी विदाई

admin

Karnataka assembly election BJP third list release कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की

admin

Leave a Comment