23 दिसंबर गुरुवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 5, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

23 दिसंबर गुरुवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक- 23 दिसंबर 2021

? आज का पंचांग ?

दिन – गुरुवार
संवत्सर नाम – राक्षस
युगाब्दः- 5123
विक्रम संवत- 2078
शक संवत -1943
अयन – याम्यायन
गोल – याम्य
ऋतु – हेमन्त
काल (राहु)- पूर्व दिशा
मास – पौष
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- चतुर्थी
नक्षत्र – आश्लेषा
योग – वैधृति
करण- वालव
दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
?सूर्योदय- 6:49
?अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 2:36 से 5:10 तक ।
?पाक्षिक सूर्य— मूल नक्षत्र में
?? सांस्कृतिक कोश??
रंगनाथ स्वामी मंदिर की नींव विभीषण ने रखी थी ।
? राहु काल :- दिन के 01:16 से 2:36 बजे तक ।


??आज का सुविचार??


हमें हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए, क्योंकि अगर हम उनको देख सकते हैं तो हम निश्चय ही उनको पूरा भी कर सकते हैं ।



23 दिसंबर गुरुवार का राशिफल—-



मेषः आज रियल एस्टेट में निवेश के लिये समय अनुकूल है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण संबंधी योजनाएं सफल रहेगी । स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आपके ऑफिस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, व्यवसाय में लेन देन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृष: आज गृह कार्यों को विस्तार देंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ नया सीखने वाला साबित होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। मकान खरीदने का प्लान बनेगा।

मिथुन: जॉब में प्रोमोशन की योजना बना सकते हैं।आज आपको फिजूलखर्ची की आदत पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। वाणी में मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा।

कर्क: राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आपको धन संचय करने में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

सिंह: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वाहन सुख में कमी आएगी। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें।

कन्या : शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जॉब व व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन में रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। पॉलिटिक्स में लाभ देगा।

तुला: शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्य आपको खुशियां देंगे और किसी यात्रा पर जाने से बेहतर अनुभव आपको मिलेगा। रियल एस्‍टेट बिजनेस में लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहें।

वृश्चिक: परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। आज विचारों में तेजी से बदलाव होगा। नए-नए विचार मन में आ सकते हैं। नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु : आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। अत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में लाभ का सौदा हो सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

मकर: जॉब में लाभ होगा। आज का दिन प्रसन्नता के साथ गुजरेगा। धन लाभ की स्थिति बन सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार की समस्‍याएं बढ़ेंगी। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कुम्भ: जॉब में लाभ का योग है। खर्चों में वृद्धि भी हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। उच्चपद की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा।

मीन: जॉब में लाभ हो सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी। आपको भावुक होने से बचना चाहिए। व्यवसाय में आज सोच समझकर निवेश करें।

Related posts

Amarnath Yatra stop : तय समय से सात दिन पहले ही बंद हुई अमरनाथ यात्रा

admin

29 अक्टूबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

आज से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू, यह दिन हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी है

admin

Leave a Comment