पदोन्नति : 14 तहसीलदारों को एक साथ डिप्टी कलेक्टर के पद पर मिला प्रमोशन, शासनादेश जारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent

पदोन्नति : 14 तहसीलदारों को एक साथ डिप्टी कलेक्टर के पद पर मिला प्रमोशन, शासनादेश जारी

उत्तराखंड में एक साथ 14 तहसीलदारों को प्रमोशन दे दिया गया है। ‌ यह सभी नए डिप्टी कलेक्टर बनाए गए हैं। मंगलवार को शासन की ओर से इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। ‌उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की तरफ से नियमित चयन के आधार पर इन अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। हालांकि अभी सभी 14 नए डिप्टी कलेक्टरों को तैनाती नहीं दी गई है लेकिन जल्द इन्हें तैनात किया जाएगा। जिन तहसीलदारों को पदोन्नत किया गया है, उनमें यशवीर सिंह, अमृता शर्मा, विपिन चंद्र पंत, नीलू चावला, चंद्रशेखर, श्रेष्ठ गुनसोला, मंजू राजपूत, मुकेश चंद रमोला, पूनम पंत, नवाजिश खलीक, शालिनी मौर्य, आशीष चंद्र, मनजीत सिंह गिल और अबरार अहमद के नाम शामिल हैं। कार्मिक विभाग की तरफ से सचिव शैलेश बगौली ने इस संदर्भ में आदेश जारी किया है।

Related posts

Lucknow VIDEO : लखनऊ में एक चैनल के आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच जमकर हुई हाथापाई, सपा नेता ने इसका पूरा आरोप चैनल पर ही मढ़ दिया, देखें वीडियो

admin

4 सितंबर, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Uttarakhand: उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सुरंग में 11 दिन से फंसे 41 मजदूर चंद घंटे में आ सकते हैं बाहर, सीएम धामी मौके पर डटे 

admin

Leave a Comment