कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी 29 और 30 जून को पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर जाएंगे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 14, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी 29 और 30 जून को पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर जाएंगे

कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी इसी महीने 29 और 30 जून को पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर का दौरा करेंगे। मंगलवार शाम को कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करते हुए बताया कि राहुल गांधी 29 से 30 जून को मणिपुर दौरे पर होंगे। वह इस दौरान इम्फाल और चूराचांदपुर में राहत शिविरों का दौरा करेंगे और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। मणिपुर में 3 मई को जातीय हिंसा फैलने के बाद से अब तक 120 से अधिक लोगों की जान चली गई है। वहीं 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा हिंसा में बड़े पैमाने पर घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। मणिपुर में 3 मई को मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़क उठी थी। अभी भी राज्य में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। भारतीय सेना ने मंगलवार को ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। बीते मई महीने से मणिपुर में फैली हिंसा को खत्म करने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है।भारतीय सेना ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर कहा कि मणिपुर में महिला एक्टिविस्ट्स जानबूझकर सड़कों को रोक कर रही हैं और सुरक्षा बलों के ऑपरेशंस में इंटरफेयर कर रही हैं। सेना द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ऐस कई मामले दिखाए गए हैं, जहां महिलाएं आर्मी ऑपरेशन के दौरान इंटरफेयर कर रही हैं।

Related posts

Teachers Day पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को दी बधाई

admin

Education Budget 2026: एजुकेशन सेक्टर को बड़ा बूस्ट, पांच नई यूनिवर्सिटी से लेकर हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल तक कई एलान

admin

16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

admin

Leave a Comment