Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
Recent Trending

अमरनाथ यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं को लिखा पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा के सुरक्षित और मंगलमय होने की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन से जुड़ी श्री अमरनाथ यात्रा भारत की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता का शाश्वत अध्याय है।

श्रद्धालुओं को लिखा विशेष पत्र

प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को एक विशेष पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने इस पवित्र तीर्थयात्रा को पांच संकल्पों से जोड़ते हुए श्रद्धालुओं से उन्हें अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया है।

सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “बाबा बर्फानी के दर्शन से जुड़ी श्री अमरनाथ यात्रा हमारी आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता का शाश्वत अध्याय है। मेरी कामना है कि शिवभक्तों की यह यात्रा हर तरह से सुरक्षित और मंगलमय हो। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए पांच संकल्पों से जुड़ा मेरा यह पत्र।”

Leave a Comment