महाराष्ट्र में गरमाई सियासत: कल हनुमान जयंती पर एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने किया बड़ा एलान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 18, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में गरमाई सियासत: कल हनुमान जयंती पर एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने किया बड़ा एलान

पिछले कई दिनों से देश की सियासत में लाउडस्पीकर को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। मामला महाराष्ट्र से शुरू होकर देश के कई राज्यों में फैल गया है। ‘महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना’ (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउडस्पीकर की आवाज कम करने और हटाने के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ रखा है। पिछले दिनों मुंबई के नजदीक जनपद थाणे में एक मंच पर राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए अल्टीमेटम भी दिया हुआ है। जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई है।
इस बीच राज ठाकरे ने 16 अप्रैल, शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर चेतावनी देते हुए एलान किया है कि वह पुणे में हनुमान चालीसा का महापाठ करेंगे। मनसे ने पोस्टर जारी कर राज ठाकरे द्वारा की जाने वाली इस महाआरती में शामिल होने का एलान किया है। हनुमान जयंती के मौके पुणे के खालकर चौक, मारुति मंदिर में कल शाम 6 बजे हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन मनसे ने किया है। मनसे द्वारा इसे लेकर एक पोस्टर जारी किया है जिसमें राज ठाकरे को हिंदू जननायक के रूप में दिखाया गया है। बता दें कि राज ठाकरे की मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने की चेतावनी को लेकर महाराष्ट्र के सियासत गरमाई हुई है।

Related posts

आज दोपहर 3 बजे तक यह हैं प्रमुख खबरों की सुर्खियां

admin

PM Modi Mosque Visit VIDEO : पीएम मोदी ने एक हजार साल पुरानी अल-हकीम मस्जिद का किया दौरा, बोहरा समुदाय ने कहा- आज का ऐतिहासिक दिन, देखें वीडियो

admin

Avatar The Way of water : बहुप्रतीक्षित फिल्म “अवतार 2” हुई रिलीज, समुद्र के अंदर दुनिया की अद्भुत और हैरतअंगेज कहानी, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment