Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

महिमा करियर इंस्टीट्यूट लखनऊ ने धूमधाम से मनाई डॉ अंबेडकर की जयंती

डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर फाउंडेशन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्त अधिकार के द्वारा आयोजित स्वयंसेवी संस्था महिमा करियर इंस्टीट्यूट लखनऊ ने भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती धूमधाम से मनाई। राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर हॉल में गुरुवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम बनाया गया ‌‌। महिमा करियर इंस्टिट्यूट के द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उमेश चंद गुप्ता राजधानी कोऑपरेटिव बैंक के सचिव जो आरएसएस उच्च पद पर हैं मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक मोहन राज्य विधिक अधिकारी उच्च न्यायालय लखनऊ हमारे मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना धर्मार्थ प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत आशुतोष महाराज प्रदेश अध्यक्ष महंत कैलाश नाथ की एवं भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक अरुण कुमार सिंह मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रचार अभियान की राष्ट्रीय संरक्षक एवं सलाहकार सतीश तिवारी संस्थापक देवधर शास्त्री एवं और अन्य समाजसेवी संस्थाओं के सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत गणेश स्तुति एवं मा भारती की वंदना के साथ किया गया । नीलम सिंह अध्यक्ष महिमा करियर इंस्टिट्यूट कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आदर्श हैं। नीलम सिंह ने कहा मैं 28 सालों से जाति पात रहित समाज सेवा का कार्य कर रही हूँ। उन्होंने ने कहा समाज को मजबूत बनाने के लिए भेदभाव से परे होकर कार्य करना होगा। नीलम सिंह समाज सेविका के साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेतीं रही हैं और जरूरतमंदों की सेवा के लिए योगदान देती हैं। ‌


पंकज मणि तिवारी , जौनपुर


Leave a Comment