पीएम मोदी की मां हीराबा की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में कराया भर्ती, 1 दिन पहले प्रधानमंत्री के भाई प्रह्लाद मोदी का मैसूर में हुआ था एक्सीडेंट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 2, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय हेल्थ

पीएम मोदी की मां हीराबा की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में कराया भर्ती, 1 दिन पहले प्रधानमंत्री के भाई प्रह्लाद मोदी का मैसूर में हुआ था एक्सीडेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी कर्नाटक के मैसूर में मंगलवार को कार हादसे में घायल हो गए थे। ‌ उनके साथ कार में उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। हादसे के बाद प्रह्लाद मोदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ‌ वहीं बुधवार 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। हीराबा को मंगलवार रात को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स हैं कि हीराबा को रुटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। बता दें कि हीराबा गुजरात के गांधीनगर के बाहर इलाके में रायसण गांव में रहती है। हीराबा नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज के साथ वहां रहती हैं। 1923 को जन्मी हीराबा ने इसी साल 18 जून महीने में अपना 100वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधीनगर पहुंचे और मां की आशीर्वाद लिया था। इसी महीने गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद 4 दिसंबर को पीएम मोदी अहमदाबाद में अपनी मां से मिले थे।

Related posts

Vande Bharat express train Dehradun to Delhi: 2 दिन बाद वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून दिल्ली के बीच होगी शुरू, दून रेलवे स्टेशन से आज ट्रेन का किया गया ट्रायल, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

admin

home minister Amit Shah Visakhapatnam Rally: एक बार फिर अमित शाह ने जनसभा के दौरान मंच से ट्रांसलेटर को डांटा, केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा-“अरे यार, तुम क्या बोल रहे हो”, देखें वीडियो

admin

Sudan Crisis : सूडान से साढ़े 500 भारतीयों को एअरलिफ्ट से देश लाया जा रहा

admin

Leave a Comment