Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

Asian championship trophy India win भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास : एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मलेशिया को हराकर भारत ने चौथी बार जीत किताब

चेन्नई में शनिवार शाम को खेले गए एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने मलेशिया को 4-3 से हराकर एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में चौथी बार चैंपियन बनी है। इसी के साथ भारत इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाला देश बन गया है। चेन्नई के राधाकृष्णन स्टेडियम में खेले गए एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मुकाबले में भारत की ओर से जुगराज सिंह ने 9वें मिनट, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 45वें मिनट, गुरजंत सिह ने भी 45वें मिनट और आकाशदीप सिंह ने 56वें मिनट में गोल दागा। साथ ही मलेशियाई टीम की ओर से अजराई अबू कमाल ने 14वें मिनट, रहीम रजी ने 18वें मिनट और मुहम्मद अमीनुदीन ने 28वें मिनट में गोल दागा।

Leave a Comment