Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 29, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पीएम मोदी आज करेंगे संबोधित, जेपी नड्डा के दूसरे कार्यकाल पर भी लग सकती है मुहर

दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दूसरे दिन आज मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दूसरे कार्यकाल पर मुहर लग सकती है। नड्डा तीसरे ऐसे अध्यक्ष होंगे, जिन्हें दूसरी बार पार्टी की कमान मिलेगी। इससे पहले राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी दो या उससे अधिक कार्यकाल के लिए अध्यक्ष रह चुके हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन जेपी नड्डा ने सभी महासचिव और प्रभारियों से कहा कि आगामी 9 चुनाव में जीत दिलाने की दिशा में काम करें नड्डा ने कहा- प्रधानमंत्री जितना मेहनत करते हैं, उतनी मेहनत आप सब भी संगठन के कामकाज में करे। 2023 में जिन 9 राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें से 5 राज्यों में बीजेपी गठबंधन की सरकार है। यानी इन पांचों राज्यों में बीजेपी के सामने सरकार बचाने की भी चुनौती है। वहीं 4 राज्य तेलंगाना, राजस्थान, मिजोरम और छत्तीसगढ़ में जिताने की भी चुनौती है। दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है। शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। इसी के साथ यह बैठक समाप्त हो जाएगी।

Leave a Comment