Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

PM Modi UK-Maldives Visit : पीएम मोदी का चार दिवसीय विदेश दौरा आज से, ब्रिटेन और मालदीव जाएंगे

PM Modi UK-Maldives Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 23 जुलाई 2025 से चार दिवसीय विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। पीएम मोदी 23 जुलाई से 26 जुलाई तक यूनाइटेड किंगडम और मालदीव के दौरे पर रहेंगे। सामने आए कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी 23 और 24 को ब्रिटेन के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। वहीं, पीएम मोदी ब्रिटेन में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी मालदीव के लिए रवाना होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी 25-26 को मालदीव दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी मालदीव में द्वीप राष्ट्र के स्वतंत्रता समारोह में शामिल होंगे।

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया कि, पीएम मोदी की ब्रिटेन की यात्रा प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के निमंत्रण पर हो रही है, जबकि मालदीव की राजकीय यात्रा राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर हो रही है। पीएम मोदी की ब्रिटेन और मालदीव यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापार और रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना होगा, तथा ऐतिहासिक भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को औपचारिक रूप देना उनकी लंदन यात्रा का मुख्य परिणाम होगा। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा कि, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ व्यापक वार्ता के अलावा मोदी 23-24 जुलाई को ब्रिटेन की अपनी यात्रा के दौरान किंग चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात करेंगे।स्टार्मर गुरुवार, 24 जुलाई को चेकर्स में मोदी की मेजबानी करेंगे, जो लंदन से 50 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित ब्रिटिश प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास है।

Leave a Comment