September 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

23 जुलाई, बुधवार का पंचांग और राशिफल

🌺🌼 आज का पंचांग 🌼 🌺 

दिनांक – 23 जुलाई  2025

दिन – बुधवार

विक्रम संवत् – 2082

अयन – दक्षिणायण

ऋतु – वर्षा

मास – श्रावण

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्दशी रात्रि 02:28 जुलाई 24 तक तत्पश्चात् अमावस्या

नक्षत्र – आर्द्रा शाम 05:54 तक तत्पश्चात् पुनर्वसु

योग – व्याघात दोपहर 12:34 तक तत्पश्चात् हर्षण

राहुकाल – दोपहर 12:46 से दोपहर 02:26 तक 

सूर्योदय – 06:07

सूर्यास्त – 07:26 

दिशा शूल – उत्तर दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:41 से प्रातः 05:24 तक 

अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:25 जुलाई 24 से रात्रि 01:08 जुलाई 24 तक 

व्रत पर्व विवरण – श्रावण मासिक शिवरात्रि, चतुर्दशी आर्द्रा नक्षत्र योग (प्रातः 04:39 से शाम 05:54 तक), बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आज़ाद जयंती

विशेष – चतुर्दशी को स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना व लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)

                    🌼आज का सुविचार 🌼 

किस्मत मौका देती है, लेकिन मेहनत सबको चौंका देती है।

 23 जुलाई का राशिफल——— 

मेष राशि

आज आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता सफलता दिलाएंगे। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और व्यापारियों को लाभ के संकेत हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। शाम को आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। पीठ दर्द परेशान कर सकता है

वृषभ राशि

आज रुके हुए धन की प्राप्ति के योग हैं और व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। पेट संबंधी तकलीफ से सतर्क रहें।

मिथुन राशि

आज रचनात्मकता से भरा दिन रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा, लेकिन खर्चों में वृद्धि संभव है। संतान को मार्गदर्शन की जरूरत होगी। सिरदर्द या आंखों में थकावट हो सकती है।

कर्क राशि

आज मानसिक अस्थिरता रह सकती है, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई होगी। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी, पर दोपहर बाद सुधार संभव है। बुजुर्गों से सलाह उपयोगी होगी। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। थकावट महसूस हो सकती है

सिंह राशि

आज नए अवसर मिल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में सराहना प्राप्त होगी। व्यवसाय में विस्तार संभव है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च रक्तचाप और थकावट से सावधान रहें

कन्या राशि

आज कार्यों में रुकावटें आएंगी, पर धैर्य से हल संभव है। किसी पुराने मित्र का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

तुला राशि

आज कला, संगीत और सौंदर्य के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन लाभ के संकेत हैं‌। निवेश से लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन शांत रहेगा। आंखों में थकान हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज भावनाओं में बहने से बचें। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम जीवन में अस्थिरता रहेगी।  पेट और पित्त की समस्या परेशान कर सकती है।

धनु राशि

पुरानी योजना से लाभ के योग हैं। करियर में उन्नति संभव है। मित्रों से सलाह फायदेमंद रहेगी। विद्यार्थी सफल होंगे।  परिवार के साथ समय सुखद रहेगा। मौसमी एलर्जी से सतर्क रहें। 

मकर राशि

आपकी जिम्मेदारी और मेहनत की सराहना होगी। पदोन्नति या मान-सम्मान संभव है ।परिवार में संतुलन और स्नेह बना रहेगा। पेट से जुड़ी समस्या से बचाव जरूरी है। 

कुंभ राशि

नई योजनाएं बनेंगी और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।  जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। थकावट और ऊर्जा की कमी से बचने के लिए आराम करें।

मीन राशि

धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम जीवन में हल्की खटपट संभव है, संवाद से सुलझाएं। गले की खराश हो सकती है। 

Leave a Comment