Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Mumbai Landslide : मुंबई में भारी बारिश के बाद पांच मकान भरभराकर गिरे

मुंबई में लगातार बारिश के बाद जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है ‌ । बुधवार को बड़ी बारिश के बाद मुंबई में जगह-जगह जलजमाव, लंबे जाम और कच्चे मकान वालों के लिए आफत बनकर आती बारिश ने इस बार भांडुप इलाके में खतरे की घंटी बजा दी है। यहां खिंडीपाड़ा क्षेत्र में ओमेगा हाई स्कूल के पीछे स्थित एक पचास फीट ऊंची पहाड़ी की सुरक्षा दीवार ढह गई, जिससे वहां बने पांच घर भी जमींदोज हो गए। घटना ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया है। मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर चल रहा है और यही बारिश भांडुप में कहर बनकर बरसी। यहां पानी के दबाव से कमजोर पड़ी सुरक्षा दीवार अचानक ढह गई। यह पहाड़ी काफी घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जिससे नुकसान की आशंका और भी बढ़ गई थी।

कुछ स्थानीय निवासियों ने हादसे के दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद किया, जिसमें मलबे के ढेर, टूटी दीवार और बिखरे घरों की तस्वीरें साफ नजर आती हैं। इन तस्वीरों ने इलाके की अस्थिरता और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठा दिए हैं।

Leave a Comment