August 27, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

24 जुलाई, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺 आज का पंचांग 🌼 🌺 

दिनांक – 24 जुलाई  2025

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत् – 2082

अयन – दक्षिणायण

ऋतु – वर्षा

मास – श्रावण

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अमावस्या रात्रि 12:40 जुलाई 25 तक तत्पश्चात् प्रतिपदा

नक्षत्र – पुनर्वसु शाम 04:43 तक तत्पश्चात् पुष्य

योग – हर्षण सुबह 09:51 तक तत्पश्चात् वज्र

राहुकाल – दोपहर 02:26 से शाम 04:06 तक 

सूर्योदय – 06:07

सूर्यास्त – 07:25 

दिशा शूल – दक्षिण दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:41 से प्रातः 05:24 तक 

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:19 से दोपहर 01:13 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:25 जुलाई 25 से रात्रि 01:08 जुलाई 25 तक 

व्रत पर्व विवरण – दर्श अमावस्या, हरियाली अमावस्या, गुरुपुष्यामृत योग, सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग (शाम 04:43 से प्रातः 06:07 जुलाई 25 तक)

विशेष – अमावस्या को स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना व लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)

                     🌼आज का सुविचार 🌼 

जब तक जीना, तब तक सीखना अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।

24 जुलाई का राशिफल——— 

मेष: पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल-तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता व तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृषभ: आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले स्वयं को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

मिथुन: अपनी चिंता के कारण दूसरों पर क्रोध निकालना उचित नहीं। शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट या दुर्घटना से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

कर्क: दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद संभव है। बकाया राशि की वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद से बचें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

सिंह: अपनी संगति बदलें, आपका जीवन बदल सकता है। स्वयं को सही साबित करने में कड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रह सकती है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा, लाभ मिलेगा।

कन्या: दिन की शुरुआत में कार्य रुक-रुक कर होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगी। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी।

तुला: संतान के विवाह के मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्यों से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

वृश्चिक: जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से सुलझेंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होगी और लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में विरोध का सामना करना पड़ सकता है, विवाद से बचें।

धनु: संतान की जरूरतें पूरी करना अच्छा है, पर उनकी जिद जायज होनी चाहिए। आपकी निर्णय शक्ति कमजोर है, जिससे आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति से जुड़े कार्य लाभ देंगे।

मकर: दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से अशांति बढ़ेगी। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार में निवेश से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें। पारिवारिक समारोह की तैयारी में व्यस्तता रहेगी।

कुंभ: कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अत्यधिक अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग करें, कार्य सिद्ध होंगे।

मीन: व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपके कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। सूझबूझ से धन लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख बनी रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगी। प्रेम-प्रसंग सफल होंगे।

Leave a Comment