Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

गोरखपुर से पीएम मोदी ने साधा निशाना, लाल टोपी वालों को अवैध कब्जों और माफियाओं को खुली छूट देने के लिए सत्ता चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर गए थे परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए। लेकिन विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी पर भी तंज कसा। हालांकि उन्होंने सपा का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारों में ही लाल टोपी पर निशाना साधा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे। पीएम मोदी ने गोरखपुर में 10 हजार करोड़ से बने खाद कारखाना, एम्स और बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। उसके बाद प्रधानमंत्री ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम ने कहा कि आज पूरा यूपी भलीभांति जानता है कि लाल टोपी वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है। इन्हें आपके दुख-तकलीफों से कोई मतलब नहीं है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि लाल टोपी वालों को घोटालों के लिए, अपनी तिजोरी भरने के लिए, अवैध कब्जों के लिए, माफियाओं को खुली छूट देने के लिए सत्ता चाहिए। लाल टोपी वालों को सरकार बनानी है, आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए, आतंकियों को जेल से छुड़ाने के लिए।

Leave a Comment