पीएम मोदी ने मुंबई से एक साथ दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इन रेल मार्गों पर दौड़ेगी यह दोनों ट्रेनें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 17, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने मुंबई से एक साथ दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इन रेल मार्गों पर दौड़ेगी यह दोनों ट्रेनें



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 10 फरवरी को मुंबई में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले पीएम मोदी ने 8 वंदे भारत ट्रेनों को विभिन्न राज्यों से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह पहली बार है जब दो वंदे भारत ट्रेन एक साथ रवाना हुई है। पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि पहला वंदे भारत ट्रेन मुंबई और सोलापुर के बीच चलेगी और दूसरा मुंबई से साईनगर शिर्डी के बीच चलेगी। इस दौरान, रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज पहली बार एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हुई है। यह राज्य में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देगी।’ पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन आज के आधुनिक होते भारत की बहुत ही शानदार तस्वीर है। यह भारत की स्पीड और स्केल दोनों का प्रतिबिंब है। अभी तक 10 ऐसी ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं और 17 राज्यों के 108 जिले वंदे भारत एक्सप्रेस से कनेक्ट हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेनें शुरू हुई हैं। ये मुंबई और पुणे जैसे वित्तीय केंद्रों को हमारी भक्ति के केंद्रों से जोड़ेंगी। इससे कॉलेज जाने वाले और ऑफिस जाने वाले लोगों, किसानों और भक्तों को लाभ होगा आज का दिन भारतीय रेल और विशेष रूप से मुंबई और महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी के लिए बहुत बड़ा है। इससे सभी को सुविधा मिलेगी और यह महाराष्ट्र में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बहुत अधिक बढ़ावा देने वाली है।

Related posts

VIDEO UP Atiq Ahmad Ashraf Ahmad Shoot out Case CM Yogi First Reaction : यूपी के प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के 3 दिन बाद आज सीएम योगी ने “तोड़ी चुप्पी”, प्रदेश में अपराधियों को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

admin

India Won भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराया, एशिया कप फाइनल में जगह पक्की

admin

VIDEO भारी पड़ा मजाक : दौड़ती ट्रेन को युवक ने रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर बिना मतलब के रुकवाया, गुस्से में इंजन से ड्राइवर उतरा और गाल पर बजाया, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment