Plane Fire : डेल्टा एयरलाइंस के विमान की उड़ान के दौरान इंजन में लगी भीषण आग, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों के उड़े होश, देखें भयावह वीडियो - Daily Lok Manch
April 1, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

Plane Fire : डेल्टा एयरलाइंस के विमान की उड़ान के दौरान इंजन में लगी भीषण आग, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों के उड़े होश, देखें भयावह वीडियो

 

डेल्टा एयरलाइंस के अटलांटा जा रहे एक विमान को अचानक इंजन में आग लगने के बाद लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट (LAX) पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्लेन संख्या DL446 को उड़ान के बीच में विमान के बाएं इंजन से आग की लपटें निकलते हुए देखा जा सकता है। हवा में उड़ते हुए विमान के इंजन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में बाएं इंजन में आग की लपटें निकल रही हैं। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ । डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान लॉस एंजिल्स अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (LAX) से अटलांटा (ATL) के लिए रवाना हुआ था।

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, उड़ान दल को विमान के बाएं इंजन में आग लगने के संकेत मिले. जिसके बाद पायलटों ने तुरंत आपात स्थिति घोषित कर दी और LAX लौटने का अनुरोध किया. हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) ने विमान की सुरक्षित वापसी का समन्वय किया और हवाई अड्डे की आपातकालीन टीमों को सतर्क कर दिया. लैंडिंग के बाद, अग्निशमन कर्मी तुरंत एक्शन में आ गए और इंजन में लगी आग बुझा दी. जानकारी के अनुसार यात्रियों या चालक दल के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं आई हैं।

Related posts

T20 World Cup womens Pakistan Defeat जीत से शुरुआत : टी20 महिला वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, जेमिमा ने खेली तूफानी पारी

admin

CM Pushkar Singh Dhami Prayer in Shree Gita Bhawan mandir मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बर्मिंघम के श्री गीता भवन मंदिर में की पूजा अर्चना

admin

पड़ोसी के साथ ऐतिहासिक सफर की शुरुआत : भारत-नेपाल के बीच इस स्टेशन से शुरू हुई ट्रेन सेवा

admin

Leave a Comment