एक बार फिर राहुल गांधी और संबित पात्रा के बीच हिंदुत्व पर महासंग्राम - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 3, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक

एक बार फिर राहुल गांधी और संबित पात्रा के बीच हिंदुत्व पर महासंग्राम




राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच विशेष मौके पर भी सियासी लड़ाई बंद नहीं होती है। ‌आज सुबह राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट जाकर श्रद्धांजलि दे रहे थे उसी दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदुत्व पर ट्वीट के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी संग्राम छिड़ गया।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच हिंदू बनाम हिंदुत्व को लेकर जुबानी जंग जारी है। शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के बाद हुई । राहुल गांधी ने बापू को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट में लिखा कि एक हिंदुत्ववादी ने महात्मा गांधी की हत्या की और सभी हिंदुत्ववादियों को लगता है कि महात्मा गांधी नहीं रहे। राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी की ये निराशावादी राजनीति है। उन्होंने कहा कि नेहरू ने क्यों नहीं बढ़ाई गांधी की सुरक्षा। पात्रा बोले कि राहुल गांधी 2014 पुराना रिकॉर्ड बजा रहे हैं, उन्हें हिंदुओं का अपमान कर के खुशी मिलती है‌ । राहुल के इस ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, कांग्रेस का यही हिंदुत्वविरोधी मंतर कांग्रेस को छूमंतर करेगा। हिंदुत्व इस देश की आत्मा और संस्कृति है। वहीं यूपी में बीजेपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि ये विभाजनकारी लोग हैं। इन्होंने हमेशा समाज को बांटा है, राहुल गांधी में परिपक्वता की कमी है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुग ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इस ट्विट में बापू को श्रद्धांजलि दी गई है या जनाब ने सुबह सुबह हिंदुओं के प्रति अपनी नफरत-भड़ास बाहर निकाली है। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ का निर्माण कराने की घोषणा की और कहा कि कांग्रेस की विचारधारा गांधी से प्रेरित है। यह सत्य और अहिंसा के बारे में है। मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें बलिदान से कोई लेना-देना नहीं हैं वे अमर जवान ज्योति का मतलब नहीं समझ सकते हैं।

Related posts

WATCH Videos New Parliament Building’s Inauguration Ceremony Former CM Gulam Nabi Azad Statement : नए संसद के उद्घाटन को लेकर गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी का समर्थन करते हुए विपक्ष से कहा- “राष्ट्रपति भी भाजपा के सांसदों द्वारा चुना गया है”, विरोध करते हुए सीएम नीतीश बोले- “मैं वहां क्या करूंगा जाकर”, देखें वीडियो

admin

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को रोड शो के दौरान बेंगलुरु में समर्थकों ने क्रेन से संतरों की पहनाई माला

admin

Vice President Election उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा आज या कल अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर सकती है, एनडीए की ओर से यह नाम रेस में आगे

admin

Leave a Comment