August 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 61 उम्मीदवारों की जारी की चौथी सूची, जानें किसको कहां से मिला टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट भी जारी कर दी है। ‌
जारी की गई सूची में पार्टी ने 61 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। ‌ जिसमें 24 महिला कैंडिडेट हैं।
कांग्रेस ने जो लिस्ट जारी की है उसमें हाथरस से कुलदीप कुमार सिंह, कासगंज से कुलदीप पांडे, बीसलपुर से शिखा पांडे, लखीमपुर से रवि शंकर त्रिवेदी, गैरीगंज से फतेह बहादुर, सुलतानपुर से फिरोज़ अहमद खान, कन्नौज से विनीता देवी, गोविंद नगर से करिश्मा ठाकुर, हमीरपुर से राज कुमारी, अयोध्या से रीता मौर्य शामिल हैं। बता दें कि कांग्रेस ने अब तक 316 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिनमें से 127 टिकट महिलाओं को दिया गया है।

Leave a Comment