महिला दिवस पर सेना के तकनीकी कोर में महिलाओं के लिए भर्ती का खुलेगा रास्ता, कर सकेंगी अप्लाई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 29, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

महिला दिवस पर सेना के तकनीकी कोर में महिलाओं के लिए भर्ती का खुलेगा रास्ता, कर सकेंगी अप्लाई




जो महिलाएं भारतीय सेना में जाने की तैयारी कर रही हैं उनके लिए अच्छी खबर है। पिछले दिनों रोजगार समाचार (26 फरवरी से 4 मार्च के अंक में) सेना के तकनीकी कोर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। जारी विज्ञापन के अनुसार, अल्पसेवा कमीशन (तकनीकी) में 59वें कोर्स में पुरूषों और 30वें कोर्स में महिलाओं की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया जाना है। आर्मी एसएससी (टेक) भर्ती 2022 के अंतर्गत पुरुषों और महिलाओं के लिए भर्ती अक्टूबर 2022 में शुरू होने वाले कोर्स के लिए की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 8 मार्च 2022 से शुरू की जाएगी। बता दें कि हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। भारतीय सेना के टेक्निल कोर में महिला और पुरूष भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार प्रक्रिया शुरू होने के बाद इस पोर्टल पर ‘ऑफिसर्स एंट्री अप्लाई’ सेक्शन में जाकर आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत ईमेल व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 13 अप्रैल 2022 निर्धारित की गयी है।

Related posts

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा शुरू हुई, देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी बनाए गए सेंटर, धामी सरकार ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

admin

NTA Release Jee Mains Session 2 Topper Lists Jee Advanced Cut Off : एनटीए ने जारी किया जेईई मेन सत्र-2 का रिजल्ट, देखें टॉपर्स, ऐसे करें पूरा रिजल्ट चेक, देखें एडवांस के लिए कटऑफ

admin

सेंट्रल रेलवे ने युवाओं के लिए अप्रेंटिस 2422 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

admin

Leave a Comment