सपा के प्रचार रथ में सवार मुलायम परिवार की इस तस्वीर पर सीएम योगी ने कहा, शिवपाल का क्या हाल बना दिया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

सपा के प्रचार रथ में सवार मुलायम परिवार की इस तस्वीर पर सीएम योगी ने कहा, शिवपाल का क्या हाल बना दिया



गुरुवार शाम को इटावा में समाजवादी पार्टी की ओर से प्रचार रथ निकाला गया था। जिसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, बेटे अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव सवार थे। सपा के इस रथ में चाचा को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। यही नहीं वे इस दौरान मुंह लटकाए बैठे रहे। सपा ने यह तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल और अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर करते हुए दावा किया कि हम सब फिर एक हो गए हैं।। लेकिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी की करहल विधानसभा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे तो उन्होंने सपा की इस तस्वीर पर जमकर हमला बोला। बता दें कि करहल विधानसभा सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। ‌उनके खिलाफ केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी बघेल भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। करहल चुनाव में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बेचारा शिवपाल जो प्रदेश के नेता थे उन्हें बैठने के लिए कुर्सी भी नहीं मिली। वह मुंह लटकाए बैठे थे। कभी वह नेताजी का मुख्य सिपहसलाहकार होते थे लेकिन उन्हें औ अब बैठने के लिए कुर्सी का हत्था मिला। सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव का क्या हाल बना दिया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने भी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव की तस्वीर पर तंज कसते हुए लिखा कि चाचा को न चुनाव लड़ने के लिए सीट मिली न रथ में बैठने के लिए।

Related posts

सीएम योगी ने गोरखपुर शहर सीट से किया नामांकन दाखिल

admin

Himachal Pradesh CM sukhvinder Singh reason 3 rupees VAT increase : मंत्रिमंडल गठन के दौरान हिमाचल में डीजल के दामों में अचानक की गई 3 रुपए की बढ़ोतरी को लेकर दो दिन बाद सीएम सुखविंदर सिंह ने बताई वजह

admin

यूपी में कांग्रेस ने अपने 89 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी की, देखें किसको कहां से मिला टिकट

admin

Leave a Comment