यूपी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनकारियों से वसूली गई संपत्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

यूपी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनकारियों से वसूली गई संपत्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

साल 2020 में केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में चलाए गए विरोध और योगी सरकार कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार को देश की सर्वोच्च अदालत ने फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में किए गए प्रदर्शनकारियों से वसूली गई संपत्ति उन्हें वापस कर दी जानी चाहिए और यह भी कहा कि अगर उन्होंने कथित नुकसान के लिए संबंधित अधिकारियों को पैसे का भुगतान किया है, तो भी उन्हें वापस किया जाना चाहिए। सर्वोच्च अदालत ने यह फैसला एक याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। ‌ कोर्ट ने कहा कि जब नोटिस वापस ले लिए गए हैं तो तय प्रक्रिया का पालन हो। यदि कुर्की कानून के खिलाफ हुई है और आदेश भी ले लिया गया है तो कुर्की की कार्रवाई नहीं चल सकती है।

Related posts

योगी सरकार ने यूपी के इन 7 जिलों में मास्क पहनना किया अनिवार्य, तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस को लेकर लिया फैसला

admin

BJP karnatak assembly election 189 candidates name announced : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, देखें किसको मिला टिकट

admin

UP 16 IPS officers transfer : बड़ा फेरबदल : योगी सरकार ने प्रदेश में किए 16 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, कई पुलिस कमिश्नर और एसएसपी भी हटाए गए, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment