गुजरात कोर्ट ने 13 साल बाद सुनाया महत्वपूर्ण फैसला, 38 आरोपियों को फांसी की सजा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 18, 2026
Daily Lok Manch
अपराध

गुजरात कोर्ट ने 13 साल बाद सुनाया महत्वपूर्ण फैसला, 38 आरोपियों को फांसी की सजा



गुजरात कोर्ट के आज फैसले को लेकर पूरे देश भर के लोगों की निगाहें लगी हुई थी। अदालत 13 साल बाद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। बता दें कि अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को हुए सीरियल ब्लास्ट मामले के दोषियों को शुक्रवार को सजा सुनाई गई। अदालत ने 38 दोषियों को फांसी और 11 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 8 फरवरी को सिटी सिविल कोर्ट ने 78 में से 49 आरोपियों को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत दोषी करार दिया था। लेकिन, इनमें से एक एक दोषी अयाज सैयद को जांच में मदद करने के आरोप में बरी किया जा चुका है। अन्य 29 भी सबूतों के अभाव में बरी हो चुके हैं। बता दें कि 26 जुलाई 2008 को एक घंटे में 21 बम धमाकों ने अहमदाबाद के साथ पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस ब्लास्ट में 56 लोगों की मौत हो गई थी और 200 लोग घायल हुए थे। अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट की गूंज पूरे देश भर में सुनाई दी थी। उस समय गुजरात में नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे। ‌वहीं केंद्र में यूपीए की सरकार थी और मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। ‌‌अदालत ने 77 अभियुक्तों के खिलाफ पिछले साल सितंबर में मुकदमे की कार्यवाही खत्म की थी। विचाराधीन 78 आरोपियों में से एक सरकारी गवाह बन गया था। पुलिस का दावा है कि उक्त आरोपी आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े हैं। आरोप था कि इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने 2002 में हुए गोधरा दंगे का प्रतिशोध लेने के लिए बम धमाके की साजिश रची थी।

Related posts

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने वाला फरार चल रहा आरोपी को पुलिस ने बेंगलुरु से किया गिरफ्तार

admin

यूपी में आयोजित कृषि मेले में भाजपा नेता और सरकारी कर्मचारी पंडाल में ही भिड़ गए, पहले कुर्सी फेंक कर मारी फिर जमीन पर उठाकर पटक दिया, देखें वीडियो

admin

Sanjiv Jeeva Murder : कोर्ट में शूट आउट : माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर की कोर्ट परिसर में पुलिस कस्टडी में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वकील की ड्रेस पहन कर आए थे हत्यारे, वारदात के बाद अदालत में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment